May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-30 at 22.02.47

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शनिवार रात करीब 9 बजे एक युवती बदहवास स्थिति में लावारिस मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में कालू रोड़ पर युवती बदहवास स्थिति में देखी गई तो मोहल्लेवासियों ने उसे संभाला। देखा तो युवती के एक पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था और वह खुद के बारे स्प्ष्ट नही बता पा रही थी। इस पर मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी व आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता उसे एम्बुलेंस से थाने ले गए। जहां से पुलिस की मौजूदगी में युवती का स्वास्थ्य परीक्षण श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल में करवाया गया है। युवती बार बार किसी के द्वारा अपने पिता को मार देने की बात व खुद को गाड़ी में लाकर यहां छोड़ने की बात कह रही है। युवती को पुनः थाने ले जाया गया है एवं उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बदहवास मिली युवती, नहीं बता पा रही नाम पता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक पैर में चोट आई हुई है और अपनी पहचान नहीं बता पा रही है।