






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 23 अगस्त 2020। कोरोना ने आज जिले में कहर ढाया है आज अभी तक जिले में 154 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हो चुके है। नापासर, नोखा के जिन इलाकों में आज पॉजिटिव रिपोर्ट हुए उन स्थानों को जीरो मोबिलिटी घोषित कर दिया गया है। श्रीडूंगरगढ में आज कोरोना का शतक पूरा हो गया है। ये शतक रिड़ी गांव में हुई एक मौत के साथ पूरा हुआ है। रिड़ी निवासी 45 वर्षीय रज्जाक बीकानेर पीबीएम में भर्ती था और करीब 20 दिनों से बीमार बताया जा रहा है। वह सांस की तकलीफ होने पर बीकानेर गया व आज मृत्यु के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्रामीणों ने बताया कि रज्जाक की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं रही और इस कारण मेडिकल विभाग उसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री को सर्च कर रहा है। शनिवार को पॉजिटिव आए 6 मरीजों में 5 नए मरीजों को 50 वर्ष से कम उम्र का होने के कारण होम क्वारेंटाइन किया गया है व एक रिपिट सैंपल में पॉजिटिव को राजकीय क्वारेंटाइन में रखा गया है। राजकीय क्वारेंटाइन में दो मरीज रह रहें हैं तथा शेष सभी स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। क्षेत्र में हुए इस कोरोना के शतक में दो मौते हो चुकी है व 7 मरीजों की कोरोना से जंग जारी है। बता देवें बाकी शेष 90 स्वस्थ हो चुके है व एक कि तबियत अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए सभी नागरिकों से अपनी कोविड जांच करवाने की अपील की है जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
रज्जाक का अंतिम संस्कार गांव रिड़ी में ही होगा।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। प्राप्त जानकारी के अनुसार रज्जाक का अंतिम संस्कार कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार पुलिस व चिकित्सा विभाग की उपस्थिति में गांव रिड़ी में ही होगा। जिसमें परिजन पीपीई किट पहन रज्जाक की अंतिम क्रिया करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ से मेडिकल टीम बीकानेर के लिए रवाना हो गई है और वहां से सभी कार्यवाही पूरी हो जाने पर उनकी देह को गांव लाया जाएगा व तुरंत ही अंतिम क्रिया की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।



