May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2024। गौरव पथ पर स्थित चिड़पड़नाथजी की बगीची में माहेश्वरी महिला समिति द्वारा आयोजित संगीतमय “नानी बाई रो मायरो” का आयोजन आज दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगा। शाम 6.15 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भक्त नरसीजी व नानी बाई की कथा का गुणगान प्रारंभ होगा। कथा का वाचन पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा किया जाएगा और आयोजन स्थल पर मंच सजावट सहित अनेक तैयारियों संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा में गुरूवार को राधा कृष्ण व गोपियों सहित अनेक देवी देवताओं की झांकियां सजाई जाएगी। मायरा में महारास का आयोजन होगा जिसमें पुष्पवर्षा की जाएगी। भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमेंगे। समिति सदस्य महिलाओं द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं कथा में शामिल होगी। बता देवें आप भी गांव-शहर, खेत-ढाणी, घर-दुकान में कहीं भी बैठकर इस मायरा वाचन का आनंद ले सकेंगे। मायरा की तीन दिवसीय कथा का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें और अपने क्षेत्र के सभी बड़े व विशेष आयोजनों से जुडे व पढ़ें सभी प्रामाणिक खबरें भी।   https://www.facebook.com/sridungargarhtime?mibextid=ZbWKwL