May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2024। पुलिस ने बुधवार रात गांव बिग्गा में एक दुकान से अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया व 227 पव्वे शराब बरामद की। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा, कांस्टेबल नरेन्द्रसिंह व राजवीर का दल करीब 8.30 बजे गश्त करते हुए गांव बिग्गा पहुंचे। यहां 21 वर्षीय नरेंद्र जाट अपनी दुकान में 5 कार्टून शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने 227 पव्वे अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखने व अवैध रूप से बेचने का मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रलाल को सौंप दी है।