






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2024। जोधपुर मंडल के फुलेरा डेगाना रेलखंड के मध्य स्थित नावां सिटी गोविंदी मारवाड़ स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए पूर्व में जिन ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया था अब उन्हें रि स्टोर किया जा रहा है। इसके अलावा सूरतगढ़ जयपुर ट्रेन बदले हुए रूट पर चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19719/19720 जयपुर-सुरतगढ़-जयुपर एक्सप्रेस 27 और 28 अप्रैल को निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित होगी। इसके अलावा 27 अप्रैल को गाड़ी संख्या 19720, सूरतगढ़ जयपुर एक्सप्रेस बीकानेर मेड़ता रोड फुलेरा जयपुर के स्थान पर बीकानेर चुरू सीकर जयपुर होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरू, सीकर, रींगस व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



