May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2024। ऊंट पर राजस्थानी पाग पहने अधिकारी और ऊंट गाड़े पर ढोल बजाते स्कूली छात्र, मतदाता जागरूकता के बैनर लिए हुए बालिकाएं व ढोल नगाड़े बजाते छात्र, ये दृश्य नजर आया गुरूवार सुबह गांव उदरासर में और मौका था स्वीप कार्यक्रम के आयोजन का। बता देवें गत लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहने वाले बूथों पर प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहें है। गांव उदरासर में गुरूवार को उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अगुवाई में मतदाता जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। मित्तल ने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका सबसे अहम बताते हुए वोट देना प्रत्येक मतदाता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया। मित्तल ने ग्रामीणो से स्वयं मतदान करने और घर की महिलाओं व नव मतदाताओं से भी मतदान करवाने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूली नवमतदाताओं व ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ दिलवाई गई। समारोह में तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा, नायब तहसीलदार विनोद कुमार कड़वासरा व महावीर प्रसाद, सूडसर उपतहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद सहित निर्वाचन शाखा के मुकेश, ओमप्रकाश, नौरतन सहित अनेक कार्मिक शामिल हुए। सरपंच किसनाराम गोदारा ने सभी अतिथियो का स्वागत सम्मान किया। राउमावि के शिक्षक ने मंच संचालन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारी बैठे ऊंटो पर निकाली जागरूकता रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया और मतदान की शपथ ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊंट गाड़े व ऊंटों पर निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों का किया स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने किया वोट देने का आह्वान।