






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2024। आज चूरू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं से पार्टी के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए चुनाव कार्य करने का आह्वान किया। क्षेत्र में भी मोदी समर्थकों में आज भारी उत्साह नजर आया। भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज गांव बरजांगसर, बाड़ेला, धनेरू, धर्मास के दौरे पर रहें। इन गांवो में चुनावी सभाओं का आयोजन किया गया। विधायक का बाडेला में पंचायत समिति सदस्य नत्थूराम रेवाड़ व रतन सिंह नोसरिया ने साफा पहना कर सम्मान किया। सभी गांवो में ग्रामीणों ने सारस्वत का स्वागत किया। सारस्वत ने मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण होने की बात कही। सारस्वत ने कहा कि मोदी को मजबूत कर राष्ट्र को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने के लिए हर नागरिक वोट देकर अपनी भूमिका निभाए। सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर पूरा ध्यान देने का आह्वान करते हुए भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के लिए वोट मांगे।
चुनावी दौरे व सभाओं में ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान हेमनाथ जाखड़ सहित अनेक भाजपाई साथ रहें वहीं गांव बरजांगसर में पूर्व सरपंच श्रवण नाथ, नरपत सिंह, पूर्व सरपंच भिंयानाथ, जयसिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह राठौड़, जेठनाथ, नोसरिया से मानसिंह, खंगसिंह, देवीसिंह, प्रेम सिंह, राधेश्याम स्वामी, मुकेश स्वामी, रिछपाल सिंह, छतरसिंह, जयपाल सिंह, नरपत सिंह, पर्वत सिंह, नानूदास स्वामी, सीताराम सारण, बाबूलाल ढोली, समुद्र सिंह, नत्थूसिंह, मनोहर सिंह, सोहन सिंह, कान सिंह, गंगाराम प्रजापत, मालाराम प्रजापत, माल सिंह, पन्नाराम प्रजापत मौजूद रहें। वहीं बाडेला में बापेऊ मंडल महामंत्री मूलचंद मेघवाल, हुलासाराम, पीथाराम, किसनाराम, जयनारायण, भागीरथ, खेतुसिंह, मांगीलाल, रामूराम नायक, भगवानाराम ज्याणी, कालूराम सारण, मूलाराम जाखड़, अर्जुनराम ज्याणी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। गांव धनेरू में महावीर जोशी, ओमप्रकाश देराजसरी, भंवरनाथ सिद्ध, हनुमानदास स्वामी, करणी सिंह, बाबूलाल बोहरा, हरिराम नाईं, मंगेजा राम, नथमल रेवाड़ा, कालूनाथ सिद्ध, हरिराम, रामनारायण सारड़ा, अन्नाराम नायक, धर्मास में जिनकदास , भगवानदास, देवाराम, जोराराम, रामेश्वर, लिछमन दास, गणेशाराम, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा व ग्रामीण शामिल हुए।
बूथ 81 में डोर टू डोर संपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा देहात जिलाउपाध्यक्ष शिव कुमार स्वामी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर संपर्क किया। पार्टी निर्देशों के अनुसार स्वामी के घर कार्यकर्ताओं ने टिफ़िन भोजन का कार्यक्रम रखा और सह भोजन किया। बूथ नंबर 81 के मतदाताओं के घर जाकर वोट मांगे। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को रिपिट करने के लिए प्रत्याशी अर्जुनराम को वोट देने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची की जांच की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया, मंडल मंत्री महेश राजोतिया, मंडल उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भवानीप्रकाश तावनियां, संदीप कायल व प्रीशु स्वामी मौजूद रहें।








