May 21, 2026
25-8-2020-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2020। ई-मित्र संचालकों की लापरवाही उन्हें भारी पड़ रही है। क्षेत्र में लगातार ई-मित्रों पर कार्यवाहियां की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में एक व ग्रामीण इलाकों में तीन ई-मित्रों को सस्पेंड करते हुए जुर्माना भी लगाया है। ब्लॉक प्रोग्रामर जितेंद्र सुथार की रिपोर्ट पर उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने आदेश जारी करते हुए तहसील के चार ई-मित्रों को 15 दिन के लिए सस्पेंड किया व एक हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जन आधार कार्ड वितरण में लापरवाही बरतने के कारण प्रशासन ने यह कार्यवाही की है। प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में डालूराम का ई-मित्र, ठुकरियासर में हरीराम का ई-मित्र, पुनंदलसर में राहुल सिंह का ई-मित्र, कल्याणसर में जितेन्द्र गोदारा का ई-मित्र सस्पेंड करते हुए आगे से लापरवाही करने पर कठोर कार्यवाही की हिदायत भी दी गई है।