May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2020। तहसील के गांव जाखासर में ग्रामीणों की सोमवार रात दहशत में बीती, गांव में 11 हजार केवी लाइन टूटकर एक खेत के तारबंदी पर गिर गई। गांव के पास स्थित एक खेत से दूसरे खेत होते हुए तारबंदी में जाखासर से कल्याणसर तक करंट दौड़ता रहा। बच्चों को सुबह उठने के बाद घर से नहीं निकलने दिया गया क्योंकि गांव में करंट दौड़ रहा था। विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी अभी तक गांव में नहीं पहुंचा है। रात 12 बजे मूलाराम की खेड़ी में तार टूटा और करंट फैला तो जागरूक ग्रामीण सांवरमल सारण ने गांव में सभी को तारों से दूर रहने की चेतावनी दी। मौके पर ग्रामीण सुगनाराम सारण, हरिराम सूथार, रामप्रताप सारण, मुनिराम, तोलाराम सारण पहुंच गए। ओमप्रकाश सारण, कैलाश सारण, रामकरण सारण, पदमाराम सुथार, देवाराम सूथार, रामदयाल सारण, जेठाराम सहू, गिरधारी लाल सारण सभी एकत्र होकर सरपंच के साथ विद्युत विभाग से इस जर्जर तार को हटाने की मांग करते आ रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इस तार को हटाने की मांग की गई परन्तु विभाग के कर्मचारी ने इसमें करंट नहीं होने की बात कही। अब इन तारों के नीचे गरीब ग्रामीणों के झोंपड़ीनुमा घर स्तिथ है जो हर पल खतरे के साये में रह रहे है। ग्रामीणों ने 11 हजार वोल्ट की इस लाइन को गांव से बाहर करने की मांग करते हुए बड़े हादसे के अंदेशे से रोष जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बताया इस लाइन के नीचे गरीब ग्रामीणों के घर है जो दहशत में रहें। कल रात लाइन नीचे के तारों पर नहीं गिर कर बाड़ पर गिर गया अन्यथा पूरे गांव के घरों में 11 हजार का करंट दौड़ जाता जिससे सभी घरेलू उपकरण जल कर राख हो जाते।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार रात गांव जाखासर में कल्याणसर तक तार वाली बाड़ में भारी करंट दौड़ता रहा।