






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2024। श्री छ: न्याति ब्राह्मण महासंघ की आईटी एवं सोशल मीडीया प्रकोष्ठ की कार्य समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिले भर में 33 पदाधिकारी मनोनीत किए गए है। महासंघ के प्रंशात जोशी ने बताया कि इस कार्यसमिति में श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर पंडित कैलाश चंद्र सारस्वत को एवं तहसील सचिव पद पर मनोज कायल को मनोनीत किया गया है। महासंघ के दायित्व मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों ने शास्त्री एवं कायल को बधाईयां दी है एवं महासंघ का आभार जताया है।





