May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-11 at 20.29.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2024। विश्व हिन्दु परिषद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी, 16 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में भव्य धर्मयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा आयोजन समिति के संयोजक बृजलाल तावणियां की अगुवाई में स्वयं सेवक जोर शोर से तैयारियों में जुट गए है। समिति सदस्यों द्वारा वार्ड वाइज बैठकों का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया है। प्रति वार्ड में टोली बनाकर यात्रा निमंत्रण के लिए घर घर पीले चावल वितरित किए जाएंगे। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद इस रामनवमी को कस्बे में ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। बृजलाल तावणियां ने बताया कि धर्मयात्रा में काशी की प्रसिद्ध झांकी यात्रा को भव्यता देगी वहीं पंजाब का प्रसिद्ध भांगड़ा बैंड, ऊंटो पर सजे रोबीले युवा व डीजे की धुन और जयकारों से कस्बे को राममय किया जाएगा। मुख्य चौराहों पर द्वार सजाए जाएंगे व यात्रा को भव्यता देने की योजना पर कार्य प्रारंभ हो गया है। बड़ी संख्या में सनातनी यात्रा में शामिल होंगे।