May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2024। कुंडिया सारस्वत समाज समिति एवं सारस्वत युवा नवोत्थान समिति श्रीडूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आड़सर बास के माहेश्वरी भवन में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में बड़ी संख्या में उपखंड के सारस्वत समाज के लोग शामिल होंगे। गुरुवार को गांव देराजसर गांव में के.आर. किसान सेवा केन्द्र भवन में कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के काशीराम तावणिंया, कुन्दनराम सारस्वत, देराजसर के भागीरथ सारस्वा, प्रहलाद राय सारस्वा, पूनमचंद सारस्वा, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वा, पूर्व उपसरपंच महेश सारस्वत सहित बड़ी संख्या में मौजिज लोग उपस्थित रहें। सभी ने आयोजन संबंधी तैयारी की चर्चा की व व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियों का भी वितरण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर में सारस्वत समाज के होली स्नेह मिलन समारोह के पोस्टर का विमोचन किया।