May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2024। क्षेत्र के गांव पूनरासर में आगामी 15 अप्रैल, सोमवार को श्रीगुरू पालोजी महाराज के अंतर्ध्यान दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पालोजी मंदिर में सुबह 9 बजे से शिविर प्रारंभ होगा। आयोजक दल के युवा प्रबंधन व व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुट गए है। शिविर में पूनरासर सहित आस-पास के गांवों से भी युवा रक्तदान करने पहुंचेगें। युवाओं द्वारा शिविर का प्रचार प्रसार प्रांरभ कर दिया गया है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए सहायक बनना मानवता का श्रेष्ठ कार्य है।