






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के चार वार्ड 18, 19 व 20, 21 में आज सुबह बदबूदार गंदे पानी की सप्लाई हुई। रोजाना की तरह बिना देखें जिन घरों की टंकियों में पानी भर गया वे लोग टंकियां खाली करने में जुटे है। चारों वार्डों के अनेक नागरिकों ने विभाग को सूचना देते हुए नाराजगी जताई। इस पर जेईएन बजरंग परिहार मौके पर पहुंचे व लीकेज को ढूंढ कर शीघ्र ही दुरस्त करवाने का आश्वासन दिया। वार्ड के राजू बाहेती ने बताया कि कोर्ट वाली टंकी से चारों वार्डों में सप्लाई होती है और आज सुबह बदबूदार गंदे पानी ने घरों में भरे स्वच्छ पानी को भी बर्बाद कर दिया है। मौके पर शिवशंकर बिहाणी, मदनलाल बलदेवा, रमेश पंडित, राधेश्याम बाहेती, शिव सिखवाल सहित अनेक महिलाओं ने विभाग से तुरंत लीकेज की तलाश करने कर उसे ठीक करने की मांग की। वार्डवासियों ने लीकेज दुरस्त करने के बाद ही पर्याप्त पानी की सप्लाई देने की भी मांग की।





