






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन की व्यापक तैयारियों के बीच किसान नेता जयंत चौधरी व रिछपाल मिर्धा का हेलीकॉप्टर लैंडिंग का समय 11.25 बजे बताया जा रहा है। बता देवें किसान नेता चौधरी चरणसिंह को क्षेत्र के बुजुर्ग खूब पसंद करते थे और हाल ही में उन्हें मरणोपरांत “भारत रत्न” देने के बाद युवाओं में भी उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। ऐसे में उनके पोते जयंत चौधरी को सुनने क्षेत्र के अनेक लोग सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं इन दिनों रिछपाल मिर्धा भी सोशल मीडिया पर खासे ट्रेंड में है। युवाओं में उनके द्वारा कहे जा रहें टोटके खासे पसंद किए जा रहें है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले युवा मिर्धा को सुनने पहुंचेगें। सम्मेलन में शामिल होने आ रहें दोनों ही नेताओं को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। यहां जाट वोटों के एकत्रिकरण होने के दावों को भी इससे खतरा होने की संभावनाएं जताई जा रही है। वहीं मौसम सुहावना होने से ग्रामीण समर्थकों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही है। सुबह हल्की बरसात के बाद भाजपा के अनेक नेता कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को दुरस्त करवाने में जुटे है। दोनों बड़े जाट नेताओं के साथ प्रत्याशी अजुर्नराम मेघवाल, मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों में जुटें है। ध्यान रहें क्षेत्र की राजनीति में भाजपा के लिए अहम माने जा रहें इस किसान सम्मेलन का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप सभी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो व लाइक जरूर करें जिससे हर खबर तक आपकी नजर हो।
नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पेज को फॉलो व लाइक जरूर करें- https://www.facebook.com/sridungargarhtime?mibextid=ZbWKwL



