May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास प्रारम्भ कर दिए गए है। आज उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए कमेटी में नगरपालिका अधिषाशी अधिकारी भवानीशंकर व्यास, थानाधिकारी वेदपाल शिवराण और गिरदावर गिरधारीलाल को शामिल किया गया है। इससे पूर्व में भी कस्बे के मध्य पुराने बस स्टैण्ड से संचालीत होने वाली करीब 50 बसों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाने के बाद एक और जहां व्यापारी एवं बस ऑपरेटर बार बार बसों का पुन: प्रवेश करने की मांग कर रहे थे वहीं दूसरी और बाजार की व्यवस्था सुधारने के लिए अवैध पार्किंग करने वालों के लिए, रास्ते के बीच गाडियां खडी कर खरीददारी करने वाले, व्यस्त समय में बडे वाहनों की नो एंट्री तोडने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग भी की जा रही है। ऐसे में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी ने आदेश जारी करते हुए तीन अधिकारियों की कमेटी गठीत कर बसों के संचालन, ठहराव एवं यातायात व्यवस्थाएं सुधारने संबधी मानीटरिंग कर आगामी सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।