






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सदू देवी कन्या महाविद्यालय भवन, नगरपालिका के शहरी भवन, शिव द्वार, अनेक शिव मंदिर निर्माण, प्रतिवर्ष हजारों पौधों का वितरण सहित विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में मानवता की सेवा में अग्रणी बने जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा सेवा गतिविधियों के तहत एक ‘मारुति इको कार’ सेवा भारती ट्रस्ट को प्रदान की जा रही है। ट्रस्ट में मुख्य ट्रस्टी जतनलाल पारख ने बताया कि सेवा भारती द्वारा संचालित सेवाधाम छात्रावास में वाहन की आवश्यकता के बारे में जानकारी मिली। सेवा भारती संस्था के पदाधिकारियों के आग्रह पर वहां रहने वाले छात्र, छात्राओं की सुविधा के लिए एक वाहन जीवन जतन जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा दिया जा रहा है। इस वाहन का लोकार्पण मंगलवार सुबह 9 बजे सेवाधाम छात्रावास परिसर में किया जाएगा।



