






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2024। गत विधानसभा चुनावों में माकपा की प्रचार सभाओं में पुरेव विधायक के बाद सबसे पहले मंचासीन होने वाले और लगभग सभी सभाओं में माकपा के लिए वोट मांगने वाले माकपा के शहर अध्यक्ष रामेश्वर लाल बाहेती का मन बदल गया है और वो लाल झंडे के नीचे से निकल कर भगवा झंडे की और आ रहे हैं। बाहेती ने खुद मीडिया से बात कर सोमवार को भाजपा ज्वाइन करने की बात कही है। विदित रहे कि कांग्रेस व माकपा गठबंधन के बाद कई माकपा नेता, कार्यकर्ता पूर्व में ही भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं।



