






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2024। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती रविवार को क्षेत्र में अनेक स्थानों पर उत्साह के साथ मनाई गई। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें क्षेत्रवासियों ने सामाजिक समानता के लिए संकल्प लिए। पढ़ें सभी आयोजनों की सामूहिक खबर, देखें फोटो।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2024। सरदारशहर रोड़ स्थित अम्बेडकर भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर अडावलिया, जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, मंडल महामंत्री महेश राजोतिया, उपाध्यक्ष मूलचंद इंदोरिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयां, अमरचंद, श्रीराम आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया एवं जयकारे लगाए।

डूडी ने श्रीडूंगरगढ़ पहुंच किया बाबा साहेब को याद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर किसान नेता रामेश्वरलाल डूडी की पत्नी नोखा विधायक सुशीला डूडी श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। सरदारशहर रोड पर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन पहुंच कर बाबा साहेब की मूर्ति को माल्यार्पण कर नारे लगाए। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य हरिराम बाना के निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक डूडी ने लोकसभा चुनाव में मजबूती से डटे रहने व ढाणी ढाणी से वोट पोल करवाने की बात कही। चर्चा के दौरान विमल भाटी, राजेंद्र मेघवाल (बापेऊ), शुभम शर्मा, मुकेश जाखड़, एनएसयूआई अध्यक्ष अमित मीणा, चुन्नीलाल मेघवाल, एडवोकेट सुशील सुथार, मोहित स्वामी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

ठुकरियासर में युवाओं, बुजुर्गों ने दी सामूहिक श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में बाबा साहब की 133वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में गांव के बुर्जुगों, युवाओं ने सामूहिक रूप से उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर सरपंच अमराराम गांधी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लालचंद कड़वासरा, सरस सेना अध्यक्ष हनुमान सिंह गोदारा, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, भाजपा नेता सुनील तावनियां, किशन लुखा, भागीरथ, चंदनमल, भैराराम शर्मा, गंगाराम, पेमाराम, चुन्नीलाल गांधी, प्रकाश गांधी, बुधराम, जगदीश प्रसाद, लक्ष्मणराम मास्टर, तोलाराम नाई आदि मौजूद रहे एवं समाज में समानता का नारा बुलंद किया।

गांव ऊपनी में बाबा रामदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया जयंती उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव ऊपनी में बाबा साहब की जयंती बाबा रामदेव सेवा समिति के तत्वाधान में उत्साह के साथ मनाई गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मास्टर बालाराम मेघवाल ने बाबा साहब के समाज में समानता के सपने को पूरा करने का माध्यम शिक्षा को बताते हुए पिछड़े समाजों को शिक्षित होने की प्रेरणा दी। उन्होंने बाबा साहेब के जीवन प्रसंगो व उपयोगी शिक्षाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में गोपालराम ने भी बाबा के साहब के बारे में विचार व्यक्त किए एवं सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वरलाल गोदारा, जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा, नौरंगनाथ सिद्ध, भगवानाराम मेघवाल, गोपालाराम गोदारा, अन्नाराम शीला, मंगलाराम मेघवाल, ज्ञाननाथ, ईश्वरनाथ, परतनाथ, रूघाराम मेघवाल, पदमाराम अध्यापक, रतिराम गोदारा, लिछमणराम गोदारा, चुन्नीलाल मेघवाल, चंद्रनाथ सिद्ध सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

बीरमसर में धूमधाम से मनाया बाबा की जन्म जयंती समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बीरमसर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई।द युवाओं ने उत्साह के साथ रैली निकाली और समाज में समानता के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया। इस दौरान लालचन्द गोयल ने बाबा की शिक्षाओं को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस दौरान केसराराम, चेतनराम, कुंभाराम, मांगीलाल डोटासरा, भेराराम, पवन, राकेश मेघवाल, रामनिवास गोयल, नारायण, अशोक, रामनिवास, चेतनराम, कमल सहित अनेक युवा, ग्रामीण व बालक मौजूद रहें।

केक काटकर याद किया बाबा के योगदान को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा साहेब के जन्मोत्सव पर रविवार शाम अंबेडकर भवन मोमसार बास वाल्मीकि बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बस्ती में अनेक घरों में दीप जलाकर रोशनी करने की अपील करते हुए केक काटकर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में एडवोकेट पुखराज तेजी, पार्षद मगराज तेजी, विष्णु मलघट, हरिप्रसाद चावरियां, निर्मल वाल्मीकि, कृष्ण मलघट,सुनील घारू उपस्थित रहें।

केऊ नई में युवाओं ने लगाए नारे, बाबा साहेब को पहनाई फूलमालाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केऊ नई में रविवार को बाबा साहब अंबेडकर की 133वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने जमकर नारे लगाए। बाबा साहेब के चित्र पर फूलमालाएं पहना कर समाज में समानता को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन से संघर्ष की प्रेरणा लेने की बात कहते हुए शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहें।




