May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2024। क्षेत्र में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर अनेक आयोजन हुए। सर्वाधिक सार्थक आयोजन शहर की अंबेडकर कॉलोनी में हुआ जिसमें युवाओं ने आतिशबाजी की व नाचते गाते बाबा का जन्मोतसव मनाया। समानता के प्रतीक रहें भारतरत्न बाबा साहेब को यहां समानता के साथ महिला, पुरूष, युवा, बुजुर्ग व बच्चों ने पुष्पाजंलि अर्पित की। युवा शक्ति ने बाबा के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। श्रीबछराज पाठशाला के प्रधानाध्यापक और पूर्व पार्षद नानूराम मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब पिछड़े समाज का प्रत्येक बच्चा शिक्षित होगा। कार्यक्रम में भादर मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब के विचार किसी जाति, धर्म के नहीं वरन पूरे राष्ट्र की धरोहर है। उनके विचार आज भी समाज में प्रासंगिक है। वंचित वर्गों और महिलाओं को मुख्य धारा में लाने के उनके प्रयास आज भी सार्थक है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक प्रयास करने चाहिए। श्रीडूंगरगढ़ भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष संदीप जयपाल ने जोशीला संबोधन देते हुए कहा कि आज समाज में शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की बहुत जरूरत है। बाबा साहेब के व्यक्तित्व या कृतित्व की जानकारी देते हुए समाज को प्रेरणा देने व शिक्षा के प्रति जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। युवा संगठन द्वारा मोहल्ले में सामाजिक सेवा देने वाले सक्रिय युवाओं को और गत अनेक वर्षों से श्मशान भूमि में पेड़-पौधों की देखभाल करने के लिए भेराराम मेघवाल को सम्मानित किया गया। संगठन द्वारा मोहल्ले के पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बालक व बालिका दीपिका, लक्ष्मी, तपस्या, पूजा, ज्योति, गौतम और विमल ने बाबासाहेब के विचारों के बारे में अपने व्यक्त्वय रखें। जयंती समारोह में  वार्ड न.2 के पार्षद मंगतूराम मेघवाल, पूर्व पार्षद हीरालाल मेघवाल, पूर्व पार्षद नानूराम मेघवाल, मदनलाल, भंवरलाल, दुल्हाराम, रामरख, लालाराम, भैराराम, जगदीश, पुराखाराम, मूलाराम, देवीलाल, पूनमचंद, सांवरमल, पूनमचंद, राजूराम, रिजु, श्रवन, बीरबल, गोरधन, डूंगरराम, नेमाराम, आसुराम, कुंभाराम, श्रवण, पोकर, राजूराम, मूलाराम, कालूराम, अशोक, भूराराम, देवीलाल, रवि कुमार नायक, सीताराम सांसी, नारायण सांई, रोहिताश नायक, पिंकू, मनोज जावा, विशाल, लक्ष्मण वाल्मिकी, मोहित वाल्मिकी, गोपी जाट, मदन सिद्ध, मोहन अंबेडकर, चेतन भारतीय,  किशन बिरट, हरी कालवा, सुनील नायक, झूमा, गोरजा, तपस्या, रतना, सजना, सीता, लक्ष्मी सहित अनेक मोहल्लेवासी शामिल हुए। युवा संगठन की टीम के राकेश, हनुमान, प्रेम, श्रवण, भादर, गिरधारी, संदीप, मुकेश, विमल, सुरेश, विकास, भागीरथ, खिंवाकरण, सुनील, आजाद, बाबूलाल, नरेश, प्रहलाद, राहुल, सरवन, कालू, विकास, विक्रम, देवीलाल, जगदीश, चांद, सुनील और मुकेश, कोजूराम, मांगीलाल ने आयोजन की व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दी। सभी ने बाबा साहेब अमर रहें के नारे लगाए व बाबा साहेग को पुष्पालंजि अर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा संगठन के युवाओं ने मोहल्ले के सेवाभावी बुजुर्ग भेराराम मेघवाल का सम्मान किया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 2 में आयोजित हुआ बाबा साहेब का जन्मोत्सव कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहल्ले के बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।