






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2020। चूरू जिला प्रभारी रामगोपाल सुथार ने क्षेत्र के भाजपा विचारधारा के युवाओं से धरातल पर कार्य करने व लोगों से जुड़ने की बात कही। सुथार ने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव होना भी जरूरी है परन्तु केवल सोशल मीडिया पर ही ना उलझ कर वे आमजन से सीधे जुड़े व लोगों के कार्य करवाने के प्रयास करें। ये विचार सुथार ने आज स्वयं का अभिनंदन करने आए युवा कार्यकर्ताओं से कहे। सुथार को चूरू जिला का प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपे जाने से उत्साहित युवा कार्यकतार्ओं ने उनका अभिनंदन किया। युवा कार्यकर्ता ओम राजपुरोहित, किसन पुरी, महेन्द्र राजपूत, महावीर पारीक, रोहन शर्मा, मुकेश माली, विजयसिंह, नवरत्न सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने सुथार को फूलों की मालाऐं पहनाई व मिठाई खिलाते हुए शुभकामनाएं दी।



