August 30, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2020। आज गांवो में कोविड-19 एडवाईजरी पालना व मतदान केन्द्र भौतिक सत्यापन के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षक अपनी ड्यूटी से नदारद मिले जिस पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारीधर्मपाल सिंह  ने पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वर गरूवा ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मपाल सिंह आज गांव रिड़ी, धर्मास व इन्दपालसर सांखलान के राजकीय विद्यालयों के निरीक्षण करने पहुंचे जहां पांच अध्यापक राजेश कुमार, मो. आरिफ, सुशीला कुमारी, शारदा जाटोलिया, सरिता अनुपस्थित मिले। इन अध्यापकों को कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब देने को पाबंद किया गया है।