May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2024। प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनेक प्रयास किए गए है। ऐसे में लोकतंत्र की सुदंरता निखर जाती है जब कोई जागरूक नागरिक देश के प्रति मतदान की जिम्मेदारी निभाने को उत्साहित नजर आता है। ऐसा ही एक दृश्य श्रीडूंगरगढ़ के गांव पुनंदलसर में नजर आया। यहां सुमन कंवर पुत्री हजारीसिंह शेखावत का बीती रात सात फेरों के साथ विवाह संपन्न हुआ है। दुल्हन की आज सुबह ही विदाई हुई और विदाई के बाद दुल्हे की कार सीधे बूथ पर रूकी। सुमन ने घूंघट की ओट से पहली जिम्मेदारी निभाते हुए अपना वोट दिया व उसके बाद ससुराल रवाना हुई। उनके ससुराल पक्ष के परिजनों ने वोट दिलवा कर गर्व जताया। वहीं बूथ पर उपस्थित कार्मिकों ने भी दोनों परिवारों की सराहना करते हुए सुमन का आभार जताया। इस मौके पर बूथ पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी मतदान करने व करवाने की प्रेरणा लेने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवविवाहिता ने विदाई के बाद सबसे पहले दिया वोट, उसके बाद रवाना हुई ससुराल, मतदान कार्मिकों ने की सराहना।