May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ से बाना की ओर सड़क किनारे स्थित तावणियां कृषि फार्म में बिजली का ढीला तार गिर जाने से गेंहू की खड़ी फसल जलकर खाख हो गई है। फसल करीब 9 बीघा में थी और आग से काश्तकार रामूनाथ को अधिकांश फसल का नुकसान हो गया है। रामूनाथ इससे मायूस हो गया और ग्रामीणों ने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। आग देखकर आस-पास के खेतों से किसान मौके पर एकत्र हो गए। कुछ युवाओं ने ट्रेक्टर से आग रोकने के लिए चारों और हेरा निकाल कर मिट्टी ऊपर की जिससे आग को रोका जा सका। इससे खेत में आगे खड़ी फसल और काट कर एकत्र की फसल बचाई जा सकी। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना देते हुए विभागीय लापरवाही से नुकसान होने पर मुआवजा दिलवाने की बात कही है।

श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। काश्तकार रामूनाथ के परिवार की मेहनत मिल गई मिट्टी में, जलकर खाख हुए गेंहू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारी नुकसान से किसान हुआ मायूस, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के कुछ युवाओं ने ट्रेक्टर से हेरा निकाल कर रोका आग को।