May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-21 at 15.15.20

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2024। चैत्र मास की तेरस व रविवार को आज क्षेत्र के प्रसिद्ध तोलियासर मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी है। श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल भी पहुंचे और बाबा के दर्शन् किए। मंदिर में जयकारे गूंजते रहें और बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ो ने धोक लगाई। मंदिर में तेल सिंदूर चढ़ाकर प्रांगण में जल रही ज्योत से तिलक लगाया। दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें नजर आई। श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, सरदारशहर सहित अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करें पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दर्शन करने। ( सभी फोटो सहयोग- मुकेश सोनी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में लगी कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में जल रही ज्योत के दर्शन कर लगाया तिलक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में मंदिर में आज हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से भी बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में गूंजे बाबा के जयकारे।