






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2024। चैत्र मास की तेरस व रविवार को आज क्षेत्र के प्रसिद्ध तोलियासर मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी है। श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल भी पहुंचे और बाबा के दर्शन् किए। मंदिर में जयकारे गूंजते रहें और बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ो ने धोक लगाई। मंदिर में तेल सिंदूर चढ़ाकर प्रांगण में जल रही ज्योत से तिलक लगाया। दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें नजर आई। श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, सरदारशहर सहित अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करें पहुंचे।










