






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2020। धर्म का आधार है गौमाता एवं धर्म की रक्षा के लिए आवश्यक है कि सतत गौसेवा के उपक्रम जारी रहें। पूरे क्षेत्र में ये प्रेरणा मिली रविवार को जीव दया गौशाला में आयोजित नवनिर्मित चारा घर के लोकापर्ण समारोह से। गौशाला प्रांगण में दिवंगत मूलचंद-केशरदेवी बिहानी की पुण्यस्मृति में उनके पुत्र राधाकिशन, नेमचंद, सोहनलाल, शंकरलाल, शिवरतन, नदंकिशोर, जुगलकिशोर बिहानी एवं दिवंगत हुलासीदेवी बिहानी की स्मृति में जगदीश प्रसाद, कैलाशचंद्र, शांतिप्रकाश पंकज कुमार बिहानी द्वारा चारा घर का निर्माण करवाया गया है। रविवार को चाराघर के लोकार्पण समारोह में अतिथि रूप में मांगीलाल बिहानी उपस्थित रहे एवं गौशाला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, मंत्री शिवरतन सोमाणी एवं कोषाध्यक्ष नथमल सोनी ने आभार जताया। सोशल डिस्टेसिंग के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सिमित संख्या में ही कस्बे के गौसेवियों को आमंत्रित किया गया एवं उपस्थित लोगों ने सतत गौसेवा के संकल्प लिए।





