






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2024। क्षेत्र के युवाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की विशेष पहल “रोजगार समाचार” में युवा जान सकेंगे श्रीडूंगरगढ़ शहर में प्राइवेट जॉब ऑफर के साथ निकली बड़ी भर्तियों के बारे में, और जुड़ सकेंगे रोजगार के अवसरों से। तो आप भी ये जानकारी पूरी पढ़ने के साथ जरूरतमंद युवाओं तक जरूर पहुंचाए।
जेपीएस में शिक्षक सहित स्टाफ की लिए निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय अंग्रेजी माध्यम के जयपुर पब्लिक स्कूल में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के लिए शिक्षक की वैकेंसी रिक्त है। वहीं मदर टीचर्स व छोटी कक्षाओं के लिए भी शिक्षिकांओ के पद रिक्त है। स्कूल बस के लिए ड्राइवर व कंडेक्टर सहित ऑफिस बॉय की भी डिमांड निकली है। बता देवें इन पदों के लिए सरदारशहर रोड स्थित स्कूल परिसर में आगामी रविवार,12 मई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक साक्षात्कार रखें जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए संचालक कुंभाराम घिंटाला से 9928136992 संपर्क कर सकते है।
रिद्धि हुंडई में सेल्स एक्जीक्यूटिव की आवश्यकता
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे स्थित रिद्धि हुंडई में सेल्स एक्जूकेटिव के पद पर भर्ती ली जाएगी। इसके लिए योग्यता ग्रेज्यूएशन सहित चार पहिया वाहन का लाइसेंस होना रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 9660029888 या 9116642745 पर संपर्क कर सकते है।
आरआरबी में निकली कांस्टेबल भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरआरबी में 4208 पदों पर कॉन्स्टेबल पद की भर्ती निकली है। 3577 पुरूषों के लिए तथा 631 महिलाओं के लिए पद है। इसमें आवेदन ऑनलाइन होंगे तथा 14 मई 2024 आवेदन की अंतिम तिथि है। इसमें योग्यता 10वीं पास है और आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच हो। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी https://indianrailways.gov.in/ पर देख सकते है। वहीं रेलवे में सब इंस्पेक्टर के 452 पदों पर भी भर्ती निकली है। 384 पुरूषों के लिए तथा 68 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए है। इसकी भी अंतिम तिथि 14 मई है तथा योग्यता ग्रेज्युशन मांगी गई है। आयु 20 वर्ष से 25 वर्ष तक है।
असिस्टेंट कमांडेंट की निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूपीएससी में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए 506 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और अंतिम तथि 14 मई 2024 है। अधिक जानकारी के लिए https://upsconline.nic.in/ पर जाकर देख सकता है।




