August 29, 2026
10-octttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2024। ताश पत्ती पर जुआ खेलते हुए पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया व नगदी जब्त की। सेरूणा थाना क्षेत्र में एएसआई चैनदान ने कार्रवाई करते हुए रविवार शाम तीन जनों को गिरफ्तार किया। गांव पूनरासर में आम गली रास्ते में ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पूनरासर निवासी अमरनाथ सिद्ध, जसनाथ सिद्ध, मालुराम जाट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 52 ताश पत्ते व 660 रूपए नगदी बरामद की। मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी गई है।