May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-05-10 at 11.29.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ के व्यापारी जुगलकिशोर तावणियां को जान से मारने की धमकी देकर करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि आरोपी बीकानेर के मालियों के मोहल्ले, जस्सूसर गेट के पास निवासी विष्णु साध की इस मामले में संलिप्तता सामने आने पर बीकानेर जेल में बंद आरोपी को न्यायालय द्वारा प्रोडेक्शन वांरट प्राप्त कर श्रीडूंगरगढ़ थाने में गिरफ्तार किया है। विदित रहे कि इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था एवं यह इस मामले में रोहित गोदारा गैंग का मुख्य गुर्गा था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की गिरफ्त में तावणियां को धमकाने वाला रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा।