May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ में बीदासर रोड़ स्थित पुलिस उपअधिक्षक कार्यालय में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक 75 वर्षीय बुजुर्ग लहूलूहान अवस्था में वहां पहुंचा एवं मारने का शोर मचाने लगा। पुलिसकर्मियों ने वृद्ध को संभाला एवं उसे मेडिकल के लिए श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए। प्राथमिक जानकारी में वृद्ध की पहचान गांव कल्याणसर नया के निवासी मोडाराम के जाट के रूप में हुई है एवं उसके सर में मारपीट के कारण चोटें लगी हुई है। वृद्ध बार बार मार देगें, मार देगें चिल्ला रहा था। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।