May 21, 2026
ut

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2024। दो दिन पहले गांव जैसलसर की रोही में खेत की सिंव काट कर तार-पट्टियां चोरी करने के मामले में जांच अधिकारी द्वारा पूछताछ के लिए आरोपियों को थाने बुलाया गया। गांव बाना निवासी युवक गोपीराम बाना और रामबक्स बाना को शनिवार को मामले के जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल देवाराम ने थाने बुलाया। इस दोरान दोनो थाने में ही आवेशित हो गए और झगड़ने पर उतारू हो गए। इस पर उन दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।