






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2024। प्रख्यात मां करणी कथावाचक डॉ करणी प्रताप आगामी 25 मई की शाम को श्रीडूंगरगढ़ में होने वाले नगर स्थापना दिवस समारोह में शामिल होगें। यह स्वीकृति उन्होने रविवार को अपने श्रीडूंगरगढ़् प्रवास के दौरान दी। डॉ करणी प्रताप रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे व इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी के आवास पर शहर के कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं द्वारा नगर स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का आग्रह भी स्वीकार किया। इसके बाद गांव गुंसाईसर बड़ा स्थित श्री कृष्ण गौशाला पहुंचे एवं अंधे गौंवश का आर्शीवाद लिया। यहां पर डॉ प्रताप ने गौशाला में परिसर में पड़े लगाने की प्रेरणा दी व पोधारोपण अभियान की शुरूआत अपने हाथों से गौशाला प्रांगण में बरगद का पेड़ लगाकर की। इस मौके पर गौशाला में सेवा लाभ रही अन्धी गौ माताओं की सेवा व्यवस्था के लिए गौशाला प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान साधक बीरबल कुम्हार, आपणो गाँव सेवा समिति अध्यक्ष मनोज डागा, रणजीत पारीक, श्रीराम दास स्वामी, भंवरलाल गोदारा, श्रवण कुमार शर्मा, अणतुराम शर्मा, नेमाराम गोदारा, दुर्गदास, भैराराम, पवन सुथार, गणेश कायल, चंपालाल जोशी, गोरधन जोशी, लक्ष्मीनारायण व्यास, सांवरमल व्यास, श्रीभगवान व्यास, दीनदयाल माली, दीपक पांडिया, गोविन्द सारस्वत, पूर्णमल व्यास आदि कार्यकर्ता साथ रहे।






