May 21, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार धर्म-कर्म में रत श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न आयोजन किए जाते रहते है जिनमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोग शामिल होते हुए भक्ति भाव से जयकारे लगाते है। ऐसे ही दो बड़े आयोजन आने वाले दिनों में होंगे जिनके लिए भव्य तैयारियां की जा रही है। आप भी पढ़ें इन आयोजनों की विस्तृत जानकारी-
16 मई से लिखमादेसर में होगी भागवत और नानी बाई का मायरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल गुरूवार, 16 मई को गांव लिखमादेसर में भागवत व नानी बाई का मायरा का आयोजन प्रारंभ होगा। आयोजक सीताराम कालूराम तिवाड़ी ने बताया कि गुरूवार सुबह 8.15 बजे ठाकुरजी मंदिर से कथा स्थल तक गाजे बाजे के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे से शाम 4.15 बजे तक भागवत कथा का वाचन राकेश पारीक करेंगे। शाम 8.30 बजे से 10.30 बजे तक नानी बाई का मायरा होगा। कथा की पूर्णाहुति 22 मई को होगी तथा इसी दिन विशाल हनुमान जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। 23 मई को जसनाथजी महाराज का जागरण व महाप्रसाद का आयोजन होगा। आयोजक परिवार ने विशाल आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाएं कर व्यापक तैयारियां कर ली है।

भैरव भक्त 18 मई को दूसरे देश में करेंगे भव्य ज्योत और कीर्तन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीभैरव भक्त मंडल द्वारा नेपाल के काठमांडू शहर में स्थित अग्रवाल भवन में 18 मई, शनिवार को शाम 4 बजे से तोलियासर भैरवनाथ की भव्य ज्योत के साथ विशाल कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। ज्योत प्रज्ज्वलित तोलियासर मंदिर के पुजारी अशोक करेंगे तथा मंच संचालन मंडल सदस्य अशोक झाबक करेंगे। अशोक ने बताया कि श्रीभैरव भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मास्टर नानू और नरोत्तम रंगा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। मंडल सदस्यों ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। सदस्यों ने प्रवासी क्षेत्रवासियों सहित सभी भैरव भक्तों से आयोजन में भाग लेने का आग्रह भी किया है।