






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2024। क्षेत्र के गांव सोनियासर शिवदानसिंह में पेयजल संकट से जन जीवन त्रस्त हो रहा है। बड़ी संख्या में आज ग्रामीण उपखंड कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए गांव में पेयजल व्यवस्था करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ट्यूबवैल लंबे समय से खराब पड़े है और सप्लाई ठप्प है। सात आठ माह से ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहें है। गांव में करीब 8-10 किलोमीटर दूरी से ऊंट गाड़ा और साईकिल से युवा पानी ढो रहें है और अपने परिवारों के लिए पानी की व्यवस्था कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 5 हजार की आबादी इस भयानक गर्मी में प्यास से बेहाल है। पशु पक्षी बिना पानी के तड़प कर दम तोड़ने लगे है। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करवाने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान नानूराम राठी, प्रह्लाद सिंह, राजूनाथ, जसुनाथ, भंवरसिंह मास्टर, अशोक सिंह, जीतुसिंह, मनोहर सिंह, मनोज जाट, सुल्तानाराम नायक, धुड़सिंह, भगवानसिंह, रामचंद्र सिंह, सुल्तान सिंह, विजयसिंह, सोहनसिंह, सुल्तानाराम, गजेन्द्र सिंह, मनोज, नानूराम शर्मा, रूपसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।





