






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2020। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ा दी गई है। इस संबंध में कॉलेज शिक्षा निदेशक संदेश नायक ने राज्य के समस्त राजकीय महाविद्यालय को पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया है कि स्नातक पार्ट द्वितीय, तृतीय एवं स्नातकोत्तर उत्तराद्र्ध की फीस जमा करवाने के लिए पोर्टल 15 जून से 30 जून 2020 तक खोला गया था, तदोपरांत 14 अगस्त से 31 अगस्त तक फीस जमा करवाने की अवधि बढाई गई थी। कोविड-19 के मध्यनजर विद्यार्थियों की मांग व विद्यार्थी हित में 1 सितंबर से 10 सितंबर 2020 तक फीस जमा कराने की अवधि पुन: बढाया गया है। इस अवधि में फीस जमा कराने के लिए पोर्टल खुला रहेगा। प्राचार्य इस अवधि में शेष वंचित रहे विद्यार्थियों की फीस जमा करवाया जाना सुनिश्चित करे।



