






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सिंतबर 2020। ॐ बन्ना टाइगर फोर्स के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष माधूसिंह ऊदट ने श्रीडूंगरगढ़ में फोर्स के प्रभारी पद पर संदीप सिंह मिंगसरिया व तहसील मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह शेखावत पुन्दलसर को नियुक्त किया है। ऊदट ने नियुक्ति देते हुए दोनों पदाधिकारियों को आगामी दिनों में श्रीडूंगरगढ़ कार्यकारिणी का विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी। ऊदट ने कहा की युवा देश सेवा में आगे आएं व सभी समाजों को एकसूत्र में बांध कर चलें। समाज मे जरूरतमंदों की सहायता कर देश के विकास में योगदान देवें। ऊदट ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी फोर्स के दायित्व तथा सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाह निष्ठापूर्वक करें। गांव धर्मास माधूसिंह ऊदट का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में ग्राम पंचायत धर्मास की फोर्स कार्यकारिणी का गठन किया गया। धर्मास में फोर्स के संयोजक भागीरथ सिंह बिदावत धर्मास, अध्यक्ष पृथ्वी सिंह बिदावत इन्दपालसर, उपाध्यक्ष राजूराम नाई धर्मास, ग्राम पंचायत प्रभारी मांगू सिंह धर्मास, सचिव गजानंद स्वामी, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह इन्दपालसर, महासचिव महेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह राठौड़ मिंगसरिया ने किया।




