






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2024। शुक्रवार सुबह लाइन के रखरखाव संबंधी कार्य करने के लिए रीड़ी की 33 केवी लाइन व इंदपालसर के 33 केवी जीएसएस पर कटौती की जाएगी। विभाग के ग्रामीण जेईएन अमित ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि रीड़ी की 33केवी लाइन व इंदपालसर के 33केवी जीएसएस पर रखरखाव संबंधी जरूरी कार्य किया जाएगा जिसके लिए कल सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इनसे जुड़े कृषि कनेक्शन व गांव में आपूर्ति बाधित होगी। जागरूक पाठक इन गांवो के ग्रामीणों तक ये जानकारी जरूर पहुंचाए जिससे वे किसी परेशानी का सामना करने से बचे।
ऊपनी के ग्रामीणों की मांग पर मिला पावर ट्रांसफार्मर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी के ग्रामीणों ने ऊपनी 33 केवी जीएसएस पर 5 एमवीए पॉवर का ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग करते हुए गत दिनों अधीक्षण अभियंता, बीकानेर को ज्ञापन दिया था। आज अधीक्षण अभियंता ने श्रीडूंगरगढ़ के अधिशाषी अभियंता को ऊपनी जीएसएव पर ग्रामीणों की मांग के अनुरूप 5 नग जीओ, 5 डीओ, 3 वीसीबी सहित एक पावर ट्रांसफार्मर रखवाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए है। जिससे किसानों को राहत मिल सकें। भंवरलाल, धन्नाराम, गोपालराम, मुखराम, नंदलाल सहित अनेक ग्रामीण ने विभाग का आभार जताया।




