May 21, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2024। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में शनिवार को भव्य जागरण का आयोजन होगा वहीं गांव बाडेला में आज कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ हुई। पढें खबरें विस्तार से देखें सभी फोटो।
शनिवार को होगा वीर तेजाजी का जागरण, टाइम्स पर होगा लाइव प्रसारण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 18 मई शनिवार, वैशाख शुक्ल दशमी को गांव लिखमादेसर में ठुकरियासर रोड स्थित वीर तेजा पाईप फैक्ट्री में वीर तेजाजी महाराज का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। इस जागरण को लोक देवता तेजाजी के भक्त अपने गांव-शहर, घर-दुकान, खेत-ढाणी में बैठकर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव देख सकेंगे। समारोह में नागौर के प्रसिद्ध सदेव चौयल एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं नृत्य कलाकार महावीर भादू, लक्की उड़ान भजनों पर नृत्य प्रस्तुति देंगे। सहीराम पुत्र खिराजराम सहू परिवार द्वारा विशाल आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

बाडेला में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई भागवत कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में आज 7 दिवसीय भागवत कथा प्रारंभ हुई। सुबह 7 बजे ठाकुरजी मंदिर से गाजे बाजे के साथ महिलाओं ने मंगल वेश में मंगल कलश लेकर यात्रा निकाली। कथा स्थल पर कथा वाचक हनुमान महाराज ने कथा का माहात्मय बताते हुए आज भी कथा की समाज में प्रासंगिकता बताई। उन्होंने कहा कि कथा का प्रचार प्रसार जनमानस में होने से धर्म का स्तम्भ मजबूत होगा और लोगों का नैतिक रूप से उत्थान संभव है। उन्होंने वीर गौकर्ण व धुंधुकारी के जन्म की कथा सुनाते हुए सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान गाए गए भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु कथा में शामिल हुए। आयोजक ने बताया कि कथा पूर्ण होने के साथ ही पूर्णिमा को पीपल विवाह समारोह का आयोजन भी होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला में आयोजित कथा में पहले दिन कथा का महत्व बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने लिए कलश, कथा स्थल तक पहुंची यात्रा।