May 21, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। आधी रात को बीच सड़क पर अपने हाथों में लोहे की रॉड व डंडे लेकर खड़े चार युवकों ने अपने घर लौट रहें एक नागरिक से शराब के लिए रूपए मांगे और नहीं देने पर उसका सिर फोड़ डाला। बिग्गा बास निवासी 33 वर्षीय अहमद रजा पुत्र अब्दुल रशीद काजी ने मोमासर बास निवासी भानीनाथ पुत्र रामुनाथ सिद्ध, भागीरथ नाथ पुत्र रामनाथ सिद्ध, जेठाराम पुत्र भागीरथ जाट, सीताराम पुत्र रामदयाल सिहाग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 1 बजे वह अपने घर लौट रहा था तो एक बार के सामने पहुंचा। यहां चारों आरोपी खड़े थे व उससे शराब के लिए 2000 नगदी मांगे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। भानीनाथ ने रॉड से सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया व भागीरथ नाथ, जेठाराम व सीताराम ने डंडो से पीटा। शोर सुनकर अनेक नागरिक मौके पर एकत्र हो गए और बीच बचाव कर छुड़वाया। पुलिस ने गुरूवार को मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दी है।