






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। घर में घुसकर मारपीट करने और बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी देने मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। मोमासर बास निवासी 23 वर्षीय आमीन पुत्र हबीब भाटी ने इसी मोहल्ले के भानीनाथ पुत्र रामूनाथ सिद्ध व जेठाराम पुत्र भागीरथ जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 15 मई की शाम 5.30 बजे सी वह अपने छोटे भाई नाजीर भाटी के साथ मोमासर बास पुलिया के पास एक ढाबे पर बैठा था। तभी दोनों आरोपी आए और गाली गलौच करने लगे। मना करने पर धक्का मुक्की पर उतारू हो गए और हम दोनों भाई मौके से घर आ गए। दोनों हाथ में लोहे की रॉड लेकर हमारे पीछे आए और जबरन घर में घुसकर मारपीट करने लगे। घर में परिवादी की माँ, भाभी व बहनों ने बीच बचाव किया तो उनके साथ आरोपियों ने बदतमीजी की। मौके पर शोर सुनकर पास पड़ौस के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी जान से धमकी मारते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दे दी है।



