






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। बड़ी राहत से पहले की आफत के रूप में क्षेत्र के हजारों किसानों को आगामी 5 जून तक 6 घंटे बिजली सप्लाई की जगह 4.30 घंटे ही बिजली मिलेगी। विद्युत विभाग अधिशासी अधिकारी विष्णु मैथी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ 132 केवी जीएसएस पर 50 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है एवं इस प्रक्रिया में आगामी 5 जून तक क्षेत्र के नौ 33 केवी जीएसएस से जुड़े सभी किसानों को बिजली सप्लाई 6 घंटे के बजाय 4.30 घन्टे ही की जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ 132 केवी जीएसएस से जुड़े सातलेरा, तोलियासर, जैतासर, ठुकरियासर प्रथम, ठुकरियासर द्वितीय, अभयसिंहपुरा, जैसलसर, रजाना जोहड़ एवं श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीण 33 केवी जीएसएस पर सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं यह पावर ट्रांसफार्मर स्थापित हो जाने के बाद इन सभी जीएसएस पर बिजली सप्लाई सुचारू और गुणवत्ता के साथ हो पाएगी।



