May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-05-17 at 20.31.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। गांव पूनरासर से एक नाबालिग लड़की को भगाकर हरियाणा ले जा रहे दो युवकों को सेरुणा थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद 24 घंटे के भीतर पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।‌ थानाधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर रहें एएसआई राजकुमार की टीम ने हरियाणा, हिसार निवासी 26 वर्षीय अजय व 30 वर्षीय मुकेश पुत्र लालचंद मेघवाल को राजगढ़ से धर दबोचा। दोनों भाई बुधवार रात को युवती को लेकर हरियाणा रवाना हुए थे। पुलिस ने युवती को भी दस्तयाब कर लिया और सीडब्ल्यूसी बोर्ड के समक्ष पेश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बता देवें पीड़ित पिता ने गुरूवार को थाने में रिपोर्ट दी और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज आरोपी को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सहित एएसआई राजकुमार के साथ कांस्टेबल गौतम व सिलोचना सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पुलिस के एएसआई राजकुमार की टीम ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

घर में रातबासा मांगा, बेटी को लेकर हुए गायब, परेशान पिता ने पुलिस से लगाई गुहार, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से सुबह लगाई गई अपहरण की पढें पूरी खबर।

https://sridungargarhtimes.com/two-boys-working-in-the-fields-chased-away-the-farm-owners-daughter-case-registered/