






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2024। कस्बे के घुमचक्कर पर स्थित पवन होटल प्रांगण में होटल मालिक जगदीश सिखवाल को गत 12 मई की रात करीब 45 हजार रूपए नगदी मिले। सिखवाल ने मालिक के इंतजार में रूपए सुरक्षित रख रखें है। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह तक कोई रूपए ढूंढने नहीं आया है। ये राशि जिस किसी की हो वे 7597820287 पर संपर्क कर सकता है अथवा होटल जाकर रूपए ले सकता है। रूपयों की सही गिनती व नोटों की संख्या बताने पर सही मालिक को रूपए लौटा दिए जाएंगे। सिखवाल ने बताया कि अगर ये राशि किसी यात्री की गिरी होगी और यदि लौटाना संभव नहीं हुआ तो वे इस राशि को वे गौशाला की रसीद कटवाकर गौसेवा में समर्पित कर देंगे।



