






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2024। गांव लिखमादेसर में ठुकरियासर रोड पर स्थित तेजा पाइप फैक्ट्री में आज रात तेजा जागरण का आयोजन होगा। जागरण का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। वीर तेजाजी महाराज के भक्त व भजन प्रेमी श्रद्धालु जागरण को अपने गांव-शहर, घर-दुकान, खेत ढाणी में बैठकर लाइव देख सकेंगे। जागरण में नागौर के प्रसिद्ध तेजा गायक सदेव चौयल एडं पार्टी भजनों की प्रस्तुतियां देगी। वहीं प्रसिद्ध नृत्य कलाकार महावीर भादू और लक्की उड़ान भजनों पर प्रस्तुतियां देंगे। सहीराम खिराजराम सहू परिवार द्वारा आयोजन की भव्य तैयारियां की गई है वहीं बड़ी संख्या में तेजा भक्त जागरण में शामिल होंगे।



