May 21, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2020। आज शाम करीब 5 बजे बजे पुराने बस स्टैंड पर अचानक रोमांच के साथ हास्य रस बिखर गया औऱ व्यापारियों ने जम कर इसका लुफ्त उठाया। बाजार में अचानक एक बंदर आ गया जिसे देखने बड़ी संख्या में आस पास के व्यापारी एकत्र हो गए। नागरिकों ने बंदर के खूब वीडियो बनाएं व फ़ोटो खिंचे। बंदर भी बिना चिड़े व बिना किसी को नुकसान पहुंचाए इस दुकान से उस दुकान में गया। अंनत चतुर्दशी के दिन बजरंग बली के दर्शन मान कर व्यापारियों ने इस बंदर को आइसक्रीम और फल खिलाएं। बंदर ने दुर्गा पान भंडार में घुस कर अपने आप चिप्स का पैकेट खोल कर चिप्स खाये। व्यापारियों ने उसे भगाया नहीं और बंदर भी अपनी मौज में दुकानों में गया और पसंद से खाया पिया और अपने रस्ते चला गया। आप भी नीचे दिए वीडियो में देखें बंदर की मस्ती के फोटो वीडियो-