May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2020। ग्राम पंचायत सुरजनसर के राजकीय खेल मैदान के अच्छे दिन आ रहें है। सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत ने गांव की खेल प्रतिभाओं के लिए खेल मैदान को विकसित करने का संकल्प लिया है। सारस्वत ने ग्रामीणों के सहयोग से मैदान का स्वरूप बदलने के लिए आज इसमें पौधारोपण कर कार्य प्रारम्भ कर दिया। मैदान में आज सुबह पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में सरपंच की अगुवाई में 70 पौधे लगाए गए । सारस्वत ने बताया कि गांव की खेल प्रतिभाओं के लिए शीघ्र ही इस मैदान को समतल कर खेलने की सुचारू व्यवस्थाऐं की जाएगी। सारस्वत ने कहा कि चुनाव के समय गांव में अच्छा खेल मैदान बनाना उनके एजेंडे में शामिल रहा और अब वे इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करवाऐंगे। ज्ञात रहे प्राय: सभी गांवो में युवाओं की खेल मैदान को लेकर मांग रहती ही है इसे देखते हुए आज सुरजनसर सरपंच ने इस कार्य को करवाने के अपने वादे को पूरा करने की दिशा में कदम बढाया है। अध्यापक बनवारीलाल ने बताया कि मैदान में शीशम, मीठा नीम, लेसुआ, अमलतास, करंज और सहजन के पौधे लगाए गए है। पौधरोपण कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश पूनिया, अध्यापक पूनमचंद, अध्यापक राजेश कुमार प्रजापत, हनुमान डूडी, सरदार मुकेश डूडी, मदनलाल, सांवरमल सारस्वत, आनन्द डूडी, मनोज डूडी ने उपस्थित रहकर अपना सक्रिय योगदान दिया।