August 30, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2020। मंगलवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने मुखबीर की सूचना पर टीम के साथ कस्बे के पुराने बस स्टैण्ड पर दबीश दी एवं बस स्टैण्ड पर सार्वजनिक रूप से पर्ची सट्‌टा पर जुआ खिला रहे कितासर गांव के निवासी मांगीलाल जाट को गिरफ्तार किया है। हैडकांस्टेबल आवड़दान ने बताया आरोपी लोगों को पर्ची सट्‌टा करवा रहा था एवं उसके पास पर्ची सट्‌टा खेल रहे दो-तीन जने पुलिस पार्टी को देख कर मौके से भाग छुटे। गिरफ्तार किए गए आरोपी से 670 रुपए और सट्‌टा पर्ची जब्त की गई है।