May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2020। मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की 18वीं पुण्यतिथि पर 9 सितबंर को किसी जरूरतमंद का जीवन रक्त से बचाने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन उनके जन्मस्थान बीग्गाबास रामसरा में अमर शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। वतन पर जान कुर्बान करने वाले शहीद की स्मृति में युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान करना शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहीद के पिता कन्हैयालाल सिहाग ने बताया कि शहीद पार्क बिग्गाबास रामसरा में 9 सितंबर को सुबह 9 बजे कैप्टन साहब को श्रद्धाजंलि दी जाएगी व यहीं पर पीबीएम बीकानेर की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा। सिहाग ने बताया कि प्रशासन को सूचित कर दिया गया है व कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन किया जाएगा। श्रद्धाजंलि देने आने वाले प्रत्येक नागरिक से अपील है कि वे मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और सोशल डिस्टेसिंग की पालना करें। ट्रस्ट द्वारा सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाएगी और ट्रस्ट कार्यकर्ता श्रद्धाजंलि स्थल पर
भीड़ भाड़ अधिक नहीं हो इसकी व्यवस्था भी करेगें।