May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-05-19 at 18.15.01

खूब बंटी कृष्ण जन्मोत्सव की बधाईयां, जमकर लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में पीपल विवाह महोत्सव के दौरान आयोजित भागवत कथा में आज चौथे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में कृष्ण जन्म कथा के साथ जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पांडाल गुंज उठा। कथा वाचक हनुमान महाराज ने अहंकार को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु बताया। उन्होंने कहा कि अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है और मनुष्य को सदैव परम सत्ता का स्मरण कर सद्कर्मों के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने वामन अवतार की कथा सुनाते हुए कहा कि धरती पर पापाचार बढ़ जाता है तब तब भगवान धरती पर अवतरित होते है। श्रद्धालु बधाई बाजी गोकुल में, नंद घर आंनद भयो, भजनों पर खूब झूमे। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देखें वीडियो- https://fb.watch/s9HT6yE_ZZ/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सजाई वामन अवतार की झांकिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु।

कोटासर गौशाला में एकादशी पर गौवंश के लिए दी सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में स्थित श्रीकरणी गौ सेवा समिति में आज मोहिनी एकादशी पर गौवंश के लिए 11 मण सामूहिक तरबूज का भंडारा किया गया। दुलचासर के श्रीराम सोनी ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर, श्रीडूंगरगढ़ हाल कालीकट के अनमोल छाजेड़ अपने जन्मदिन पर, गंगाशहर के राजेंद्र कुमार जोशी, दुलचासर के राजेंद्र प्रसाद सोनी, बीकानेर के संजय कुमार ओझा, सूरतगढ़ से सुलोचना सोनी द्वारा सामूहिक भंडारे में सहयोग दिया गया। वहीं सावंतसर के मदनलाल विश्नोई ने खल सेवा दी। समिति के मोहनसिंह, ओमसिंह, मदनलाल, किशोर सिंह ने अपनी सेवा सहयोग दिया व समिति सदस्यों ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में एकादशी पर की गौसेवा।